फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शामली के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

शामली के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना 2014 की परीक्षा दो नवंबर को होगी। शामली जनपद में परीक्षा के लिए सेंट आरसी कांवेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां इस जनपद के सभी 787 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए अभ्यर्थियों द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों की जांच के बाद शामली जनपद से कुल 787 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए चिह्नित किया गया है। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा दो नवंबर को होगी। इसके लिए शहर के नई मंडी के निकट राजकीय गर्ल्स पालिटेक्निक के सामने स्थित शहर के प्रमुख सेंट आरसी कांवेंट स्कू ल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर आवेदन करने वाले शामली जनपद के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी और पौने 12 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को हर हाल में साढ़े नौ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से उन्हें भेज दिए जाएंगे। उसी प्रवेश पत्र के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रवेश परीक्षा के लिए काफी संख्या में आवेदन किए गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने अपने आवेदन के साथ डाक टिकट लगा लिफाफा नहीं लगाया तो कुछ ने अपने आवेदन के साथ आवश्यक कागजात या स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र या फोटो नहीं लगाए थे अथवा दिए गए नियमों के अनुसार आवेदन में खामियां होने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।


डाक से पहुंचेगा प्रवेश पत्र
शामली। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उन्हें डाक के माध्यम से मिलेंगे। परीक्षार्थियों द्वारा आवेदन के साथ लगाए गए डाक टिकट लगे लिफाफे में ही उनका प्रवेश पत्र भेजा गया है।

शामली जनपद के परीक्षार्थियों की संख्या
9-10 वीं ग्रुप 11-12 ग्रुप यूपी ग्रुप
225 422 140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed