{"_id":"49-77946","slug":"Muzaffar-nagar-77946-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरम में प्रियंका पंवार को पलकों पर बिठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरम में प्रियंका पंवार को पलकों पर बिठाया
Muzaffar nagar
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली प्रियंका पंवार का उसके ननिहाल सोरम गांवमें पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को सुविधा दे तो देश को मिलने वाले पदकों में गुणात्मक बढ़ोत्तरी होगी।
सोरम गांव की चौपाल पर आयोजित सम्मान समारोह मे पहुंची प्रियंका पंवार का ग्रामीणों ने स्वागत किया। भाकियू सुप्रीमो, पूर्व प्रधान शिवचरण, भाजपा नेता उमेश मलिक, राजीव प्रताप सैनी, ब्लॉक प्रमुख पति डॉ नीलकांत चौधरी ने गोल्डन गर्ल को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। भाकियू अध्यक्ष ने कहा, किसान परिवार में जन्मी प्रियंका ने अपने दम पर गोल्ड हासिल किया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। रामपाल, सुशील, भूपेश, उमेश मलिक सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे। बताते चलें कि प्रियंका पंवार प्रियंका के मामा शिवचरण चौधरी सोरम गांव के प्रधान रह चुके हैं।