{"_id":"49-77246","slug":"Muzaffar-nagar-77246-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी से लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी से लूटपाट
Muzaffar nagar
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कांधला। दिन ढलते ही स्वचालित हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने खाद व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर गल्ले से 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को हासिल करने की तैयारियों में जुटते हुए वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात में मुकीम गिरोह का नाम प्रकाश में आ रहा है। बदमाशों ने व्यापारी से दो लाख रुपये का इंतजाम करने की धमकी दी है।
मुहल्ला शेखजादगान निवासी वार्ड सभासद सीता सैनी के पिता तरुण सैनी की कस्बे के कैराना रोड पर खाद की दुकान है। खाद व्यापारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच स्वचालित हथियारों से लैस बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने खाद व्यापारी को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए दुकान के गल्ले से करीब 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश व्यापारी को दो लाख रुपये का इंतजाम रखने धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यापारी द्वारा परिजनों और आस-पास के अन्य दुकानदारों को वारदात की जानकारी दी। शाम ढलते ही व्यापारी से लूटपाट की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। सूचना पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष पंकज वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, पुलिस कैमरों की फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल कुछ तकनीकी दिक्कतें पुलिस के सामने पेश आ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज मिलने पर ही वारदात के बारे में सटीक तौर पर कोई जानकारी दी जा सकेगी। उधर, सीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि व्यापारी गल्ले से 30 हजार रुपये लूटने और एक बदमाश द्वारा स्वयं को मुकीम बताने की जानकारी दे रहा है। बदमाशों द्वारा रंगदारी की धमकी दिए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।