{"_id":"49-76060","slug":"Muzaffar-nagar-76060-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम और आजम पर दर्ज हो मुकदमा : गिरि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम और आजम पर दर्ज हो मुकदमा : गिरि
Muzaffar nagar
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर योगी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान हुई हत्याओं के जिम्मेदार आजम खां और मुलायम सिंह यादव की नीतियां है। इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा नेता प्रशांत देशवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए गिरि ने कहा कि मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा के भड़कने के लिए सपा के नेता ही जिम्मेदार हैं। लव जेहाद के बारे में उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संत इंसानियत की संस्कृति पर चलते हैं। उन्होंने पूरे देश में मुहिम चला रखी है कि जो जाट, ठाकुर, गुर्जर पूर्व में मुस्लिम बन गए थे, उन्हें फिर से हिंदू धर्म में वापस लाया जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साईं संत थे, उनकी समाधि तो बन सकती है, मगर उनके मंदिर बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आसाराम के बारे में कहा कि वो संत नहीं है। इस दौरान प्रशांत देशवाल, विपिन राना, आशीष देशवाल, अभिषेक अहलावत, अंकुर सिंघल, सुरेश कुमार एडवोकेट, राकेश गंगधाड़ी, डॉ. अनिल, डा. एसपी सिंह आदि मौजूद थे।