फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्यार में रोड़ा बनने पर हुई थी महिला की हत्या

प्यार में रोड़ा बनने पर हुई थी महिला की हत्या

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीस जुलाई को गांव बिलासपुर में हत्या कर फेंके गए महिला के शव के मामले का बुधवार को खुलासा किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि बेटी के प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने ने उसके प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और शव को खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

जानसठ रोड पर बिलासपुर गांव के पास पुलिस को महिला का शव मिला था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में मृतका शिनाख्त हरियाणा के यमुनानगर जनपद के गांव जगादरी निवासी कमलेश पत्नी शिवकुमार के रूप में हुई। मामले की तहकीकात में सामने आया कि मृतका के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी रामवीर से अवैध संबंध थे। बाद में उसकी पुत्री से भी नाजायज संबंध हो गए थे। पता चलने पर महिला ने इसका विरोध किया। इस बीच रामवीर नईमंड़ी क्षेत्र के बिलासपुर गांव में अपने मामा के पास आकर रहने लगा। युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया था। उसकी मां ने साफ इंकार किया। रामवीर ने मामा के लड़के अर्जुन साथी अनुज व सतीश के साथ मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया। 19 जुलाई को कांवड़ मेला दिखाने का झांसा देकर बिलासपुर ले आए। युवती को दूसरी जगह पर छोड़ दिया था। जंगल में लेकर जाकर महिला की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ईंख के खेत में फेंक दिया। एसएपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

*********
मृतका की बेटी से मिला क्लू
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त करना कठिन हो रहा था। मृतका के लगातार गायब रहने के बाद उसकी बेटी थाने आई। अपनी मां के गुम होने की जानकारी दी। उससे हुई बातचीत के बाद महिला की पहचान हुई और मामले से परदा उठाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

********
सरकारी गवाह बनी युवती
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने घटना में अपना पक्ष मजबूत किया है। आरोपियों के खिलाफ मृतका की बेटी को सरकारी गवाह बनाया है। कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया में यह बेहद अहम है। पुलिस के खुुलासे पर युवती की मोहर लगने से आरोपियों को सजा मिलना लगभग तय है।

*******
मरते दम तक करती रही विरोध
मुजफ्फरनगर। घटना के मुख्य आरोपी रामवीर ने पूछताछ में बताया कि जंगल में गाड़ी से उतारने की बात महिला को जान से मारने की धमकी देकर बेटी से शादी कराने की हामी भरवाने की कोशिश की गई थी। चुनरी से गला दबाने पर अंतिम सांस तक वह इंकार करती रही। मरने के बाद पहले उसके शव को जानसठ रोड की सड़क किनारे डाल दिया गया था। फिर साथियों ने शव को ठिकाने लगाने की सलाह दी। शव को ईंख के खेत में अंदर ले जाकर फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed