{"_id":"49-75110","slug":"Muzaffar-nagar-75110-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों का गुस्सा फूट, बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों का गुस्सा फूट, बिजलीघर पर हंगामा
Muzaffar nagar
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कांधला। बकाया वेतन की मांग को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी एसडीओ से तीखी झड़प हुई। बाद में कोई समाधान न होने पर संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
कांधला सहित क्षेत्र के गांव गंगेरू, जसाला, एलम, नाला और घसौली आदि बिजलीघरों पर कई संविदाकर्मी तैनात हैं। इन्हें करीब छह माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से परेशान इन संविदा कर्मचारियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। क्षेत्र के सभी बिजलीघरों पर तैनात संविदाकर्मियों ने कांधला बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। उच्चधिकारियों और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद कैराना एसडीओ अतुल सिंघल ने प्रदर्शनकारी संविदा कर्मियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान उनकी एसडीओ के साथ तीखी झड़पें भी हुई। मामला बिगड़ता देख जेई क्यूम राणा बीच बचाव को आए।
संविदाकर्मी नौशाद, राजेश, हरेंद्र, अली मौहम्मद आदि का कहना कि छह माह से वेतन नहीं मिला है। घर में रोटी के लाले पड़ गए हैं। गंगेरू और नाला बिजलीघर के कर्मियों का वेतन तो एक वर्ष से बकाया है। परिवार भूखा मरने के कगार पर आ गया है। बार-बार अधिकारियों से शिकायत की गई। पिछले माह तहसील दिवस में डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन और हड़ताल का कदम उठाना पड़ रहा है। समाधान न होता देख संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान दीपक, संदेश, सुभाष, प्रवीण, सोनू, राहुल और जौनी आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जेई क्यूम राणा का कहना है कि संविदा कर्मियों की समस्या का समाधान कराने के लिए शासन को लिखा जा चुका है। शीघ्र ही वेतन का भुगतान करा दिया जाएगा।