{"_id":"49-73690","slug":"Muzaffar-nagar-73690-49","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन घटनाओं में होगी रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घटनाओं में होगी रासुका की कार्रवाई
Muzaffar nagar
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 20 जून। डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि जिले में जघन्य अपराधों में आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। शाहपुर गैंगरेप, उवेश हत्याकांड और खतौली में व्यापारी की हत्या के आरोपियों पर जल्द रासुका लगाई जाएगी।
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि 20 संगठित अपराधियों को चिन्हित कर जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को आवंटित किया गया। पुलिस पैरवी में भी सजगता दिखाएगी। लोक व्यवस्था भंग करने वाले और जघन्य अपराधों में रासुका लगाई जाएगी। खतौली में व्यापारी के हत्यारों पर रासुका लगेगी। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट भी लगेगा। शाहपुर गैंगरेप और शहर कोतवाली के उवेश हत्याकांड में रासुका की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।