{"_id":"49-73657","slug":"Muzaffar-nagar-73657-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल लूट के प्रयास में आधा दर्जन बदमाशों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल लूट के प्रयास में आधा दर्जन बदमाशों पर रिपोर्ट
Muzaffar nagar
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गश्त पर निकले सिपाहियों से राइफल लूटने के प्रयास में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों का सुराग तलाशने के प्रयासों में जुट गई है।
गंगेरू पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों से बुधवार की रात दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने राइफल लूटने का प्रयास किया था। दोनों सिपाही बाइक पर गश्त के लिए निकले थे। सिपाहियों ने अपनी-अपनी राइफलें भी कंधे पर टांग रखी थी। इस्सोपुर नहर पुलिया पर बदमाशों ने राइफल लूटने के प्रयास में दोनों सिपाहियों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद सिपाहियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा तान लिया था। बदमाशों और सिपाहियों के बीच फायरिंग की आवाज सुनकर इस्सोपुर और डूंडेखेड़ा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष अमरदीप लाल ने बताया कि सिपाही अनुज पंवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिपाहियों पर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शीघ्र ही बदमाशों का सुराग तलाश लिया जाएगा।