फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टीवी के जरिये चुनाव लड़ रहे हैं मोदी : अजित

टीवी के जरिये चुनाव लड़ रहे हैं मोदी : अजित

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं। वे टीवी के जरिये ही चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि मोदी के मन में प्रधानमंत्री बनने के बाद सबको ठीक करने का ख्याल है। उन्होंने प्रदेश सरकार को भी निशाने पर रखा।
बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी चौ. अजित सिंह शनिवार को बिजनौर की प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में मवाना के जूनियर हाईस्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने टीवी पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सवाल किया कि इतने रुपये वे कहां से लाए हैं? दो से अधिक सीटों पर भाजपा का नाम नहीं है। छोटे चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोई उद्योगपति पैसा लगाने को तैयार नहीं है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए तीन बार टेंडर निकाला गया, लेकिन कोई नहीं आया। प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था भी नहीं है। बिहार भी हमसे आगे निकल गया है। रालोद चक्का जाम नहीं करता तो चीनी मिलें नहीं चलतीं। मुजफ्फरनगर दंगे पर कहा कि यह सांप्रदायिक नहीं, सियासी दंगा था। भाजपा ने तीन दंगाइयों को टिकट दिया है, क्यों नहीं मुलायम सिंह उनको गिरफ्तार करा रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा-सपा मिली हुई हैं। ठा. अमर सिंह ने कहा कि मुसलमान अल्लाह के बंदे हैं। जब 14 सौ साल पहले का सामा (घटना) नहीं भूले तो मुजफ्फरनगर को कैसे भूल जाएंगे? उन्होंने कहा कि बटला हाउस में उनकी आवाज बनकर वे बोले, मुलायम बुलाने पर भी नहीं आए थे। अपने जन्मदिन पर वे जयाप्रदा के साथ मुजफ्फरनगर के लोगों का दर्द बांटने आए थे। कहा कि अब और खून नहीं बहने देंगे। करतार सिंह भड़ाना ने भी विचार रखे। विचित्रानंद वर्मा, चौ. रतन सिंह, योगराज नंबरदार, इलियास कुरैशी, राजेंद्र कुमार, श्रीबल्लभ एडवोकेट, कमलदीप भारद्वाज, रामकृष्ण यादव एडवोकेट और अहसान उलहक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


आजम ने नहीं निभाया रिश्ता : जयाप्रदा
प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि रामपुर से ज्यादा सेवा यहां करके दिखाऊंगी। लोगों की सभी समस्याओं के लिए आंदोलन करूंगी। उन्होंने कहा कि आजम खां को भाई मानती थी, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed