फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धरे रह जाएंगे हार-जीत के सर्वे : अजित

धरे रह जाएंगे हार-जीत के सर्वे : अजित

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रालोद की चुनावी सभा में छोटे चौधरी के निशाने पर भाजपा और सपा रही। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा मोदी के नाम के आगे सिमट गई है। पार्टी मोदी के नाम पर केंद्र में सरकार बनाने का सपना देख रही है। रालोद प्रमुख ने मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सीधे तौर पर भाजपा और सपा को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

भोपा में शनिवार को बिजनौर प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में केंद्रीय उड्डयन मंत्री चौधरी अजित सिंह ने चुनावी सभा की। छोटे चौधरी ने कहा कि धन के बल पर मोदी टीवी प्रचार में छाए हैं। चुनावी हार-जीत के सर्वे धरे रह जाएंगे, जब मतदान होगा। रोजगार, विकास और उद्योगों की प्रगति यूपीए सरकार की देन है। कांग्रेस-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा और सपा ने सियासी फायदे के लिए भाई को भाई से लड़वाया गया। सुप्रीम कोर्ट भी दंगे के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार बता चुकी है। सपा की वजह से भाजपा को दंगे का लाभ मिला। रालोद का प्रयास समाज मेें भाईचारा कायम करने का है। पूर्व सांसद ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि 65 साल के संघर्ष के बाद जाटों को आरक्षण मिला है, जिसका श्रेय चौधरी अजित सिंह को है। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को कंगाल बना दिया है। किसानों की उपेक्षा की गई है। मायावती और मुलायम ने किसानों की जमीने छीनने का काम किया है। जनता किसान विरोधी पार्टियों को सबक सिखाए। सिंह ने कहा कि सपा ने मुस्लिमाें को धोखा दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार कर रही हैं। प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि सब धर्म एक हैं। चौधरी चरणसिंह के सपनों को रालोद ही पूरा कर सकती है। कैराना प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने गांव और किसान की उन्नति के लिए रालोद को वोट देने की अपील की। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, चौधरी धर्मपाल राठी, तारिक मुस्तफा, भोकरहेड़ी चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, दुर्गेश राठी, जगपाल गुर्जर, सतीश सहरावत, सोहरन सिंह, नसीम, नवीन राठी, गोल्डी राठी, सोहरन सिंह, योगेश सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टिकैत ने जलाई थी क्रांति की मशाल
भोपा। गंगनहर के किनारे नईमा की मजार के पास रालोद ने चुनावी सभा की। छोटे चौधरी ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अपनी पार्टी से अमरोहा से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि सभा में भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को केवल कैराना प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने याद किया। भड़ाना ने कहा कि चौधरी टिकैत ने भोपा की इसी भूमि से किसान क्रांति की मशाल जलाई थी। एक मुसलिम बेटी के सम्मान के लिए किसानों ने बड़ा आंदोलन किया था। किसान शक्ति को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed