{"_id":"49-62455","slug":"Muzaffar-nagar-62455-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरमाया शहर का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गरमाया शहर का माहौल
Muzaffar nagar
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर का माहौल गुरुवार को उस समय एक बार फिर गरमा गया जब पुलिस ने दुकानें खोलकर बाहर बैठे व्यापारियों पर लाठियां फटकारीं। विरोध में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। वहां भी चीता मोबाइल पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया और लाठियां फटकारीं। जिससे भगदड़ मच गई और शहर की खुली दुकानें भी बंद हो गई। इस बीच एक व्यापारी नेता की एसपी से तीखी झड़प भी हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह शहर के एमएसके रोड पर दुकानें खुलनी शुरू हो गईं, लगा कि शहर का माहौल सुधर रहा है, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे गांधी चौक आदि कुछ स्थानों पर बाजारों में पुलिस कर्मियों ने दुकानों के बाहर बैठे व्यापारियों को लाठियों से खदेड़ना शुरू कर दिया, इस बात को लेकर व्यापारी नाराज हो गए और कोतवाली की ओर कूच करने लगे, कई व्यापारी कोतवाली के बाहर पहुंच गए, जिस पर वहां तेजी से आए तीन-चार चीता बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं जिससे वहां भगदड़ मच गई। खुली दुकानें भी बंद होनी शुरू हो गई। शहर में तनाव बढ़ गया। इस बीच एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी अतुल सक्सेना, एडीएम प्रताप सिंह भदौरिया भारी बल के साथ बाजारों में निकले और माहौल शांत कराने लगे। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि व्यापारी स्वयं अपनी दुकानें बंद नहीं कर रहे हैं, बल्कि पुलिस कार्रवाई के डर से व्यापारियों को बाजार बंद करने पर विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान के बाहर दो तीन लोग भी जमा हो जाएं तो पुलिस कर्मी उन्हें लाठी लेकर दौड़ाते हैं, ऐसे में डर के मारे ग्राहक भी बाजार में नहीं आएगा। व्यापारियों का आरोप था कि कुछ व्यापारियों को पुलिस अपनी गाड़ी में बिठाकर भी ले गई।
गांधी चौक पर व्यापारी नेता रमेश विश्वकर्मा और एसपी अब्दुल हमीद के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस भी हुई। एसपी ने कहा कि कुछ व्यापारी नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए व्यापारियों को एकत्र कर दुकानें बंद करवाकर शहर का माहौल बिगाड़ रहे हैं। देर शाम तक शहर की दुकानें बंद थीं और बाजार सूने थे। एएसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि कुछ लोेग बेवजह पुलिस को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार खोलने की खुद अपील कर रही पुलिस : एएसपी
शामली। एएसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि लोग बेवजह पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने खुद बाजारों में घूमकर माइक से एनाउंसमेंट कराकर दुकानें खोलने की अपील व्यापारियों से की है, चूंकि धारा 144 लागू है इसलिए पुलिस केवल भीड़ जमा होने से मना कर रही है।