{"_id":"49-59546","slug":"Muzaffar-nagar-59546-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने गोली
Muzaffar nagar
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, 7 जुलाई। रामपुरी में एक सिपाही के बेटे ने रविवार की तड़के खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक का पिता सहारनपुर जिले में तैनात है। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन परिजनाें ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी में सहारनपुर में तैनात एक सिपाही का परिवार रहता है। सिपाही ड्यूटी पर था। रात में उसके बेटे ने घर में ही गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दूसरे सूत्रों से घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनाें ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या की वजह क्या थी। खुदकुशी तमंचे से की गई या फिर लाइसेंसी शस्त्र से। इसका भी जवाब पुलिस के पास नहीं है। न उस शस्त्र को कब्जे में लेने की कोशिश हुई, जिससे खुदकुशी की गई थी। पुलिस के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है।