{"_id":"49-58001","slug":"Muzaffar-nagar-58001-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग में कारोबारी का पुत्र पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पॉट फिक्सिंग में कारोबारी का पुत्र पकड़ा
Muzaffar nagar
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली, 03 जून। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के तार खतौली से भी जुडे़ हैं। यहां के एक कारोबारी का पुत्र भी अपने साथियों के साथ आईपीएल के मैचों में सट्टा लगता था। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कारोबारी के पुत्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
खतौली की पंजाबी कॉलोनी श्यामपुर निवासी एक कारोबारी का पुत्र हरिद्वार में कारोबार करता है। उसने गाजियाबाद के अपने कुछ परिचितों के साथ मिल कर आईपीएल में सट्टेबाजी की थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने विगत दिनों दिल्ली में पकडे़ कुछ सटोरियों से पूछताछ के बाद यहां के कारोबारी के युवक की जानकारी ली। इसके बाद गाजियाबाद के उसके साथियों को पकड़ा। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसके साथियों के द्वारा फोन करके कारोबारी के पुत्र को गाजियाबाद बुलवाया था, वहीं पर उसे दबोच लिया। कारोबारी के पुत्र के पकडे़ जाने पर खतौली के उसके कुछ साथी भी भूमिगत हो गए हैं। उधर, खतौली पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन