{"_id":"49-55963","slug":"Muzaffar-nagar-55963-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियाें से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियाें से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत
Muzaffar nagar
Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/छपार, 29 अप्रैल। पीनना मंदिर के पास सोमवार सुबह डीसीएम को बचाने के प्रयास में यात्रियाें से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, छपार में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
तितावी के सैदपुरा निवासी आशु देव का 30 वर्षीय भाई योगेश रोजमर्रा की तरह काम के लिए सुबह छह बजे के करीब टेंपो में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। उस समय टेंपो में आशु के अलावा सात लोग सवार थे। पीनना मंदिर के पास सामने से आ रहे डीसीएम को बचाने के प्रयास में चालक बालेन्द्र का संतुलन बिगड़ गया। परिणाम स्वरूप टेंपो पलट गया। नीचे दबने के कारण योगेश की तो मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगाें ने टेंपो को खड़ा कर फंसे यात्रियाें को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बालेंद्र, फजल अमीनगर और असलम बघरा को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हादसे की तहरीर दी गई है। बरला के पास एक महिला को बचाने के प्रयास में इंडिगो और एंबेसडर कार आपस में टकरा गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।