{"_id":"49-48311","slug":"Muzaffar-nagar-48311-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आर्यपुरी में मिलना, वहीं आकर पैसे दूंगा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आर्यपुरी में मिलना, वहीं आकर पैसे दूंगा’
Muzaffar nagar
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर, 30 दिसंबर। आर्यपुरी में रिक्शा सवार महिलाओं पर तेजाब फेंकने की घटना का कुछ ही देर में पटाक्षेप हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक ने खुलासा किया कि नर्स से तीन साल से उसके प्रेम संबंध थे और वह लगातार उससे पैसों की मांग कर रही थी। तंग आकर उसने रविवार शाम नर्स को पैसे देने के बहाने आर्यपुरी बुलाया और सामने आते ही उस पर तेजाब उड़ेल दिया। निशाना केवल नर्स थी, लेकिन उसके साथ मौजूद शिक्षिका बॉबी भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गई।
रविवार शाम आर्यपुरी में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल खंगालने के साथ ही उनके परिजनों से पूछताछ कर घटना का त्वरित खुलासा कर दिया। जांच में सामने आए जनकपुरी निवासी पवन पुत्र रमेश को पकड़ा तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि बकौल पवन, तीन साल से उसके नर्स ऊषा से प्रेम संबंध हैं। आरोप लगाया कि प्रेम संबंधों की आड़ मेें नर्स लगातार उससे पैसे ऐंठ रही थी। साथ ही अब वह उसकी शादी नहीं होने देने और जान से मरवाने तक की धमकी दे रही थी। पवन ने बताया कि पिछले कई दिन से नर्स उस पर पांच हजार रुपये देने का दबाव डालते हुए धमकी दे रही थी। इसके चलते उसने नर्स से पीछा छुड़ाने की ठान ली। पूरी योजना तैयार कर उसने रविवार दोपहर उसने नर्स को फोन पर पैसों का इंतजाम होने की बात कहते हुए आर्यपुरी में मिलने को कहा। इस पर नर्स बाजार से रिक्शा से लौटते समय पड़ोसन बॉबी को भी साथ लेकर आर्यपुरी पहुंच गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती पवन ने प्लास्टिक के जग में लिया हुआ तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। टारगेट केवल ऊषा थी, लेकिन छींटों से बॉबी भी झुलस गई। इस दौरान पवन के शरीर पर भी तेजाब की कुछ छींटे गिर गईं थीं।
विज्ञापन
नापाक इरादों से थीं अंजान
नर्स ऊषा और उसकी पड़ोसन बॉबी आरोपी के नापाक इरादों से अंजान थीं। रिक्शा में सवार दोनों बातें करती हुई गंतव्य को जा रही थी, जहां बीच रास्ते में मुंह पर नकाब लगाए पवन खड़ा था। जैसे ही रिक्शा पास आई, पवन ने ऊषा पर तेजाब फेंका और बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
रामलीला से परवान चढ़ा था प्रेम
आरोपी पवन ने बताया कि वह फोटोग्राफी करने के साथ ही रामलीला का मंचन भी कराया करता था। तीन साल पहले इंद्रा कॉलोनी में रामलीला के दौरान ही ऊषा उसके संपर्क में आई थी। इस दौरान बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। अब पवन शादी करने के मूड में था, लेकिन ऊषा उसकी राह का रोड़ा बनी हुई थी।