फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांधी नगर से दो छात्र घर से भागे

गांधी नगर से दो छात्र घर से भागे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर से दसवीं और सातवीं कक्षा के दो छात्र सोमवार को घर से भाग गए। इसको लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात छात्रों ने एसएमएस कर परिजनों को सूचना दी कि वह कुछ कमाकर ही अब वापस लौटेंगे। गायब छात्रों को लेकर पुलिस असमंजस में है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी आशीष पुत्र सहेंद्र पाल 10वीं और संजीव पुत्र गोपाल शहर के एक पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों एक साथ सोमवार सुबह ट्यूशन जाने के लिए घर से कहकर निकले थे, लेकिन न तो वापस ही लौटे और न ही स्कूल पहुंचे। देर शाम तक इंतजार के बाद उनको तलाश भी किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका, मोबाइल भी बंद जा रहे थे। पुलिस के अनुसार देर रात पड़ोसी हरबीर के मोबाइल पर उनका एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कुछ बनने और कमाने के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। अब कुछ हासिल करने के बाद ही वापस लौटेंगे। मैसेज मिलने के तुरंत बाद दोनों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पहले वह हरिद्वार, फिर लक्सर और उसके बाद हरियाणा होते हुए पंजाब आ गए हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया। परिजनों ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से उनकी बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिरोही का कहना है कि फरार छात्रों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम गठित कर पंजाब भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed