फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिलावटी रसगुल्ले बरामद

मिलावटी रसगुल्ले बरामद

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरथावल। कुल्हेड़ी गांव में रविवार को मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो मकानों पर छापा मारकर 25 कुंतल माल बरामद किया। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने दोनों मकानों के मालिक समेत चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

रविवार को इस गांव में सीओ सदर के नेतृत्व में मिलावटी सफेद रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना पर अलीशेर और अय्यूब के मकानों पर पुलिस बल ने छापा मारा। मौके पर व्यापक पैमाने पर मिलावटी सफेद रसगुल्ले बनाए जा रहे थे। इस रसगुल्ले को जिले के अलावा कई प्रांतों में दुकानदारों को मात्र 80 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। इनकी बाजार में कीमत दुकानदार ग्राहकों से दो सौ रुपये प्रति किलो वसूलते हैं। पुलिस ने करीब 25 कुंतल रसगुल्ले बरामद किए। पुलिस रसगुल्ले से भरे 15 टीन तथा एक बडे़ टब को थाने ले आई, जबकि इससे अधिक माल पुलिस दोनों मकानों में एक-एक कमरे में जब्त कर आई। इस मामले में पुलिस ने नौकरों समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। रविवार को आठ लोगों को रिहा कर दिया गया। मकान स्वामी अलीशेर इरफान, अय्यूब और याकूब का चालान पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में की। एसओ चरण सिंह यादव ने बताया कि फूड फैक्ट्री अधिनियम में जुलाई में हुए संशोधन के बाद बिना जांच पड़ताल के मिलावट का केस दर्ज नहीं किया जा सकता। यही वजह रही कि चारों का चालान 151 में करना पड़ा।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक दोनों मकानों से मिले रसगुल्ले के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। करीब 15 दिन बाद जांच रिपोर्ट आ जाएगी। यदि नमूने फेल होते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण करने वालों पर दस लाख तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed