{"_id":"61a715ec917f1949d14797be","slug":"99-farmers-of-three-villages-will-get-compensation-muzaffarnagar-news-mrt567036759","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों के 99 किसानों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों के 99 किसानों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांवों के 99 किसानों को मिलेगा मुआवजा
मुजफ्फरगनर। गंगा में आई बाढ़ से तीन गांवों में फसल के नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है। जानसठ ब्लाक के इन तीन गांवों के 99 किसानों को पांच लाख 93 हजार 784 रुपये जारी होगा।
प्रदेश सरकार ने बाढ आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में जानसठ तहसील के तीन गांवों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। एसडीएम जानसठ की संस्तुति पर उजियाली कलां के 50, उजियाली खुर्द के 16 और हंसावाला गांव के 33 किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई और शासन ने इन किसानों के लिए पैसा भी जारी कर दिया है। इन 99 किसानों को 5,93, 784 रुपये दिए जाएंगे। गंगा में आई बाढ़ और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण इन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है।
दो किसानों को मिलेगा 30-30 हजार
जिला प्रशासन ने जिन किसानों का पैसा स्वीकृत किया है, उनमें उजियाली कला के विकास और शिवकुमार को 30-30 हजार का मुआवजा मिलेगा। हंसावाला के रामकिशोर को 15 हजार मिलेंगे। बाकी किसानों को इनसे कम ही मिलेगा।
विज्ञापन
चार किसानों को मिलेगा एक-एक हजार
जिला प्रशासन की सूची में चार किसान ऐसे भी है जिन्हें फसल के नुकसान के रूप में केवल एक-एक हजार रूपए मिलेंगे। इनमें उमेश, मनोज, नरेश और राज्जो शामिल है।
किसानों की संख्या अभी बढे़गी
एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी का कहना है कि जानसठ तहसील के कई गांवों में लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर नुकसान का जायता ले रहे हैं। अभी 99 को पैसा जारी हो रहा है, यह संख्या बढने की संभावना है।