फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   921 sisters came to tie rakhi to brothers lodged in Muzaffarnagar jail

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं 921 बहनें

Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
921 sisters came to tie rakhi to brothers lodged in Muzaffarnagar jail
जिला कारागार में रक्षा बंधन पर्व मनाती मु​स्लिम महिलाएं। स्रोत - जेल
- जेल में सुरक्षा के लिए गए व्यापक इंतजाम, सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगीं बहरें
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। जिला कारागार में पर्व मनाया गया। यहां 921 महिलाओं ने पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी। मुस्लिम भाइयों ने भी राखी बंधवाई।


सुबह से ही जिला कारागार में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। 921 महिलाओं ने जेल में पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके लिए मंगल कामना की। वहीं, जेल में बंद 20 बहनों के पास उनके भाइयों ने पहुंचकर राखी बंधवाई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं सुबह आठ बजे से ही पहुंचनी शुरु हो गई थीं। ऐसे में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थी। जो महिलाएं कंप्यूटराइज पर्ची बनवा रही थी, उनकी मुलाकात तो हो ही रही थी, इसके अलावा बिना कंप्यूटराइज पर्ची वाली महिलाओं की भी मुलाकात कराई गई। दूर दराज से आने वाली महिलाओं के लिए भी टैंट लगाकर बैठने और पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं, जिला कारागार में मुस्लिम महिलाओं ने भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जेल में पहुंचकर अपने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके लिए दुआएं मांगी। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जिनमें अलग ही उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed