{"_id":"5cd85d94bdec22075e07635e","slug":"91557683604-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें टकराई, दो लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारें टकराई, दो लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारें टकराई, दो लोग हुए घायल
रोहाना। स्टेट हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक कार पलट गई। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर मलीरा के निकट एक साइड की सड़क खराब होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
रविवार सुबह करीब छह बजे अंबाला से दो युवक अपनी कार से मुजफ्फरनगर के लिए जा रहे थे। उनके आगे भी एक कार चल रही थी। सड़क खराब होने के कारण अगली कार के चालक ने ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में पीछे चल रही कार पलट गई और उसमें सवार चालक सहित दोनों युवक घायल हो गए। दोनों कारों के चालकों ने कोई कार्रवाई नहीं की। राहगीरों ने दोनों वाहनों को उठवाकर सड़क के किनारे करवा दिया।