फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरो सरवट में श्मशान घाट बनाने का विरोध

अमर उजाला ब्यूरो सरवट में श्मशान घाट बनाने का विरोध

Wed, 06 Mar 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  सरवट में श्मशान घाट बनाने का विरोध
सरवट में श्मशान घाट बनाने का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहल्ला सरवट में श्मशान घाट बनाने का विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास नहीं होने के बावजूद गलत तरीके से इसे बनाया जा रहा है। यहां पर शवदाह गृह बनाने का लगातार विरोध होता आया है। कुछ भाजपा नेता विवादित होने के बावजूद यहां श्मशान घाट बनवाना चाहते हैं।

मंगलवार को डीएम अजय शंकर पांडेय को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सिविल लाइंस क्षेत्र घनी मुस्लिम आबादी वाला है। इन्हीं के मध्य नगर पालिका की खसरा नंबर 241 मौजा सरवट में स्थित भूमि पर भाजपा नेता दबाव बनाकर शवदाह गृह बनवाना चाहते हैं। 1998 से लगातार इसका विरोध हो रहा है। आरोप है कि 16 जनवरी को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया था, लेकिन भाजपा नेता गलत तरीके से इसे बनवाना चाहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इस स्थान पर गोशाला बनाने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। ज्ञापन देने वालों में अकबर अली, अनीस, मोहम्मद तौसीक, साजिद हसन, डा. इसरार, राकिब कुरैशी, शौकत अंसारी, जावेद, शाह आलम, शमशेर, नाजिम, साजिद हसन, नौशाद अली, आरिफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed