फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आतंकियों की नाइट पार्टी के साझीदारों पर नजर

आतंकियों की नाइट पार्टी के साझीदारों पर नजर

Tue, 05 Mar 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों की नाइट पार्टी के साझीदारों पर नजर
आतंकियों की नाइट पार्टी के साझीदारों पर नजर
विज्ञापन

देवबंद। गिरफ्तार किए गए जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों से रिमांड पर हुई पूछताछ के बाद एटीएस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। यह खुलासा हो चुका है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही आरोपियों ने नाइट पार्टी की थी, जिसमें अन्य लोग भी शामिल हुए थे। इनमें एक विशेष व्यक्ति भी था, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा होने की आशंका है। एटीएस पता लगा रही है कि आरोपियों की नाइट पार्टी में कौन कौन शामिल हुए थे।

गत 21 फरवरी की रात एटीएस ने देवबंद के मोहल्ला खानकाह ईदगाह रोड पर स्थित नाज मंजिल छात्रावास में छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया था। इनके पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए थे। मोबाइल फोन में आतंकियों की वीडियो और फोटो भी मिले थे। इसके बाद दोनों आरोपियों को टीम लखनऊ ले गई थी। दोनों आतंकियों से पूछताछ में नए खुलासे हो रहे हैं। यह बात भी सामने आई कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही इन्होंने छात्रावास में पार्टी की थी, जिसमें एक और शख्स शामिल हुआ था। आशंका है कि वह जैश का एरिया कमांडर था, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसी के चलते अब यह पता लगाया जा रहा है कि पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए और जैश के एरिया कमांडर ने देवबंद समेत वेस्ट यूपी में किस किस से संपर्क किया था। सूत्रों का दावा है कि एटीएस के हाथ कई महत्वपूर्ण तथ्य लगे हैं। आरोपियों से पूछताछ में कुछ लोगों के बारे में भी पता चला है। जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों ने एटीएस छापेमारी कर कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती है। हालांकि इस मामले में स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed