{"_id":"5c758a74bdec22738963669a","slug":"91551207028-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने पर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर की गई एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहां शहर व देहात क्षेत्र में जश्न का माहौल है, वहीं कुछ शरारती लोग अवांछित करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा मामला शाहपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सामने आया, जब एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह किए जाने के बाद शाहपुर में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में देशभक्तिपूर्ण गीतों पर नाचते-झूमते व आतिशबाजी करते लोग जब मेन मार्केट में पहुंचे, इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक युवक वहां जोर-जोर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। युवक की इस करतूत से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी को मौके पर ही धर लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ से आरोपी को बचाकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी शहर के मोहल्ला खालापार निवासी रिजवान पुत्र अकमल है, जिससे पूछताछ की जा रही है।