{"_id":"5c65b711bdec224c164ecfaf","slug":"91550169873-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के पास नशीला पदार्थ बेचते चार तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के पास नशीला पदार्थ बेचते चार तस्कर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों के चार सौदागर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसटीएफ मेरठ और मंसूरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास से नशीले पदार्थ बेचने वाले चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो किलो गांजा और गांजे की 660 पुड़िया बरामद हुई है। बताया गया है कि ये युवक यहां मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी नशीला पदार्थ बेचते थे। मंसूरपुर थाने में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के पास नशीला पदार्थ बेचते हैं। सूचना पर एसटीएफ मेरठ के सीओ ब्रजेश कुमार ने मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम को यहां छापा मारा। टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास जोहरा रोड से चार युवकों को दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो नशीला पदार्थ गांजा और 660 गांजे की पुड़िया, जिसमें एक-एक ग्राम गांजा था, समेत अन्य सामान बरामद किया। मंसूरपुर थाने पर लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए नशीले पदार्थो के तस्कारों ने अपने नाम अनुज चौधरी निवासी घासीपुरा, नरेंद्र निवासी अंकित विहार गांधी कालोनी, धीरज, गोपाल पांडे निवासी घसोडा थाना हरपालगंज जिला हरदोई बताए। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि ये मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी नशीला पदार्थ बेचते थे। मंसूरपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि एसआई सुनील नागर की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि ये गांजा कहां से लाकर कहां-कहां बेचते थे।