{"_id":"5c646b92bdec2273aa6bb75a","slug":"91550085010-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर क्षेत्र में भूमाफियाओं पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर क्षेत्र में भूमाफियाओं पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
खादर क्षेत्र में भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश
मोरना। गंगा खादर क्षेत्र में 100 से अधिक गायों के मर जाने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
गंगा खादर क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा सरकारी वन भूमि पर स्थित चरागाहों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पशुपालकों ने प्रशासन से की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से उगाई गई फसलों का मौका मुआयना किया था। फसलों के चारों ओर तारबंदी कर उसमें विद्युत करंट छोड़ने को देखकर अधिकारी भी दंग रहे गए थे। पशुपालकों ने अधिकारियों से बताया था कि भूमाफिया करंट के द्वारा गोहत्या कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी (वित्त) आलोक कुमार ने बताया कि जानसठ तहसील क्षेत्र के जलालपुर बेहड़ा में मृत गायों के संबंध में मौके पर जांच की गई, जहां जलालपुर बेहड़ा की सीमा से नदी क्षेत्र के मध्य स्थित भूमि पर नवजोत चानन, बलजिद्र, गुरजीत सिंह, रियाज, राजा आदि भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर फसल उगाए जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं तथा एसडीएम जानसठ, अधिशासी अभियंता मध्य गंगानहर खंड-5 सिंचाई विभाग बिजनौर, उप प्रभागीय वनाधिकारी मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय वनाधिकारी मोरना की एक समिति का गठन किया गया है, जो संयुक्त रूप से जांच कर सिंचाई विभाग की जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर दो दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करेगी। कार्रवाई में देरी होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी को उत्तरदायी बनाते हुए उनके विरुद्ध भी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान पुलिस बल को भी मौजूद रहने के थाना भोपा इंपेक्टर को निर्देश दिए गए हैं।