फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज बस पर पथराव, शीशे टूटे, अफरातफरी मची

रोडवेज बस पर पथराव, शीशे टूटे, अफरातफरी मची

Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस पर पथराव, शीशे टूटे, अफरातफरी मची
रोडवेज बस पर पथराव, शीशे टूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। रोडवेज बस पर बाइक सवारों ने पथराव कर दिया। पथराव से बस के शीशे टूट गए। बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। महिला यात्रियों की चीख पुकार निकल गई थीं। यात्रियों ने सीटों के नीचे छुपकर जान बचाई। चालक ने बस को दौड़ाकर थाने के सामने लाकर खड़ी कर दी। हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

मेरठ से कौशांबी डिपो की रोडवेज बस मुजफ्फरनगर के लिए चली। बस को खतौली शहर के अंदर से जाना था। बस में महिलाओं सहित 25 यात्री सवार थे। रोडवेज बस मेरठ क्षेत्र के गांव दादरी के स्टैंड पर रुकी। बस के रुकते ही दादरी के कुछ युवक बस में सवार हो गए। आरोप है कि युवकों ने टिकट लेने से इंकार कर दिया। इस बीच चालक ने बस रोककर उन्हें बस से नीचे उतार दिया। इस बीच युवकों ने अपने साथियों को मोबाइल पर मामले की सूचना दी। तीन बाइक पर पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। युवकों द्वारा पथराव करने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वहीं, बस के शीशे भी टूट गए। यात्रियों ने बस में सीटों के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। चालक ने बस को तेजी से दौड़ा दी और थाने के सामने लाकर खड़ी कर दी। बस रुकते ही सवारियां थाने में पहुंच गई। चालक व परिचालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिचालक ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed