फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी

Tue, 25 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कविताओं के जरिए व्यक्तित्व का गुणगान किया। शिक्षण संस्थाओं में उनके जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर प्रगति शर्मा ने भोर के स्वछंद से सुर तुम सजा गए कविता पाठ कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। डॉ. कीर्तिवर्धन ने स्वरचित पुस्तक मानवता की ओर से कविता पाठ किया। प्रो. एसएन चौहान ने राष्ट्रप्रेम, राजगोपाल राघव ने तकदीर शीर्षक से कविता प्रस्तुत की। नेमपाल प्रजापति ने अटल बिहारी वाजपेयी को कालजयी पुरुष की संज्ञा दी। प्राचार्य डॉक्टर एके गौतम उन्हें धाराप्रवाह वक्ता, विचारवान लेखक, कवि एवं दूरदृष्टा नेता बताया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्राची गुप्ता प्रथम एवं सोनल द्वितीय रही। डीन एकेडमिक डॉ. पीके पुंडीर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरटीएस पुंडीर, योगेश कुमार शर्मा, डॉ. विकास कुमार, डॉक्टर नवीन द्विवेदी, अभिषेक राय, आशीष बागला, डॉ. विवेक गुप्ता, मनोज झा, नीलांशु, दीपशिखा, शिवानी, प्रवीण, मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज आफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने केक काटा। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में बीफार्म चतुर्थ वर्ष की ताराक्षी धीमान प्रथम रही। आशीष कुकरेती और प्रतीक उतरेजा द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद में पक्ष में आदित्य गर्ग और पुलकित, विपक्ष में हर्ष व वंशिका को पुरस्कृत किया गया। वैशाली सिंह, विमल कुमार, सौरभ घोष, आसिफ, प्रवीन, ईशान, पल्लवी, राबिया, अतुल, सना, सुबोध कुमार आदि का सहयोग रहा। इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नहीं है विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में हाफिज अल्ताफ अब्बासी ने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में विचार रख समीर मंसूरी प्रथम रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद, खलील अहमद, कमर हसन, तनवीर आलम, जब्बार हुसैन, नासिर खान आदि मौजूद रहे। उधर, दीवान सिंह इंटर कालेज तितावी में प्रधानाचार्य तरसपाल सिंह पुंडीर ने भारत रत्न वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार सिंह, शशि प्रकाश शर्मा, अरुण सिंह, सुनील तिवारी, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परिवार तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरनगर। भाजपा नई मंडी मंडल की बैठक में मोटरसाइकिल यात्रा, पदयात्रा, बूथ समिति गठन, बूथ अध्यक्ष स्वागत और सदस्यता अभियान आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। लोकसभा प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सभी परिवारों तक इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। बैठक में विधायक कपिलदेव अग्रवाल, हरीश गोयल, अशोक, हरीश अहलावत, राजीव गर्ग कुशपुरी, गीता जैन, अतुल, प्रमोद प्रधान, पंकज माहेश्वरी, डॉ. अशोक कुमार, हरेंद्र मुझेड़ा, विदित सैनी, विदेश नागर, ललित कुमार, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


जयंती चौधरी के जन्मदिन पर करेंगे रक्तदान
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के 40वें जन्मदिवस पर युवा रालोद नेता रक्तदान करेंगे। युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी एवं जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed