{"_id":"5bb5051e867a550132710091","slug":"91538589982-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, कई राहगीर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, कई राहगीर गंभीर घायल
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत दो की मौत, कई राहगीर गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली और नई मंडी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई राहगीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी सुनील पुत्र राम सिंह अपनी पत्नी गीता के साथ बाइक द्वारा घर जा रहा था। शामली रोड स्थित बाईपास पर पहुंचे, तो भी एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर गिरे। सिर में चोट लगने से गीता घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मेरठ के लिये रैफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। सुनील ने वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बागोवाली पुलिस चौकी के पास हादसा हुआ। देवबंद के गांव सुल्तानपुर निवासी संदीप और नीटू बाइक पर सवार होकर बाईपास से होते हुए जा रहे थे। बागोवाली बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीटू गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बिजनौर निवासी कालू बाइक से मुजफ्फरनगर आया था। कूकड़ा ब्लॉक के पास एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोपा रोड बाईपास पर हुए हादसे में नरेश पुत्र नीरज निवासी छछरौली, अंकुश पुत्र कालूराम निवासी गादला घायल हो गए। बागोवाली निवासी लियाकत रामपुर तिराहे पर सडक़ हादसे में घायल हो गया। बुढ़ाना निवासी नसीर अब्बास बुढ़ाना मोड पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बचन सिंह कालोनी निवासी विशाल भी सड़क हादसे में घायल हुआ। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।