{"_id":"5b9d5416867a557e846493ba","slug":"91537037334-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठय पुस्तकें नहीं मिलने से बच्चे और अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठय पुस्तकें नहीं मिलने से बच्चे और अभिभावक परेशान
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाठ्य पुस्तकें न मिलने से अभिभावक परेशान
मीरापुर। चालू शैक्षिक सत्र में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो रही हैं। पाठ्य पुस्तक उपलब्ध न होने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एक अप्रैल 2018 से नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ था। करीब छह माह व्यतीत होने के बाद भी बच्चों को सरकारी पाठ्य पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं हो रही हैं। शासन की उपेक्षा के चलते अभिभावकों में भारी रोष है। उधर, पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि सरकारी पुस्तकें उपलब्ध होने के बाद ही बच्चों को दी जा सकती है।
विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन हुआ। विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गए। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने बताया कि नर्सरी में कविता सुनाओ, प्राइमरी विंग में अंग्रेजी निबंध लेखर, जूनियर विंग में इंगलिश डिकलेमेशन, सीनियर विंग में एनवायरमेंट विषयों पर प्रतियोगिता हुईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी लेखन प्रतिभा तथा वाकपटुता से निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। सभी विजेताओं को प्रोत्साहन के रुप में प्रमाण पत्र व ट्राफी वितरित की गई। संस्था निदेशन बीपी सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास
मीरापुर। विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह उपचार के दौरान पीड़ित महिला को बचा लिया। खतौली रोड के एक गांव निवासी युवती का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व मीरापुर के पास स्थित गांव में हुआ था। विवाह के बाद से पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। सप्ताह भर पूर्व विवाहिता का पति उसे उसके पिता के घर छोड़ आया। युवती ने पति के व्यवहार से परेशान होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की तबीयत बिगड़ी देख उसे परिजनों ने डाक्टर से उपचार दिलाया।
विज्ञापन
युवक का चालान किया
मीरापुर। पुलिस ने ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी गुड्डू पुत्र अब्दुल वहीद को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। गुड्डू पर आरोप है कि संपत्ति बटवारे को लेकर उसके पिता और भाइयों से झगड़ा चल रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।