{"_id":"5b92c6c2867a557ead23d98b","slug":"91536345794-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने की सड़क जाम
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। एक इंटर कॉलेज द्वारा निर्धारित समय के बाद मुख्य गेट बंद करने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया।
कस्बे में थानाभवन मार्ग पर इंटर कॉलेज के छात्र अकसर स्कूल समय के बाद सड़कों पर घूमते हैं। अनुशासन बनाने के लिए प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति ने तीन दिन से निर्धारित समय के बाद मुख्य गेट पर लाता लगवाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं ग्रामीण अंचलों से प्राइवेट बस में आने में विलंब से पहुंचें, तो गेट बंद होने पर हंगामा कर दिया। उसके बाद कॉलेज के सामने मुख्य द्वार के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि गांवों के प्राइवेट बस चालक भीड़ होने के कारण गांव के बस स्टैंड पर बस नहीं रोकते हैं। मौके पर पहुंचकर दरोगा ने प्रधानाचार्य से बातचीत की। उसके बाद बाहर घूम रहे छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश कराने के बाद जाम खुलवाया। स्कूल स्टाफ ने बताया कि अनुशासन बनाने के लिए समय से विद्यालय आने की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं की है।