{"_id":"5b86edcd42c79246494d40fa","slug":"91535569357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने प्रधानों के बैंक खातों पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने प्रधानों के बैंक खातों पर रोक लगाई
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने प्रधानों के बैंक खातों पर रोक लगाई
मोरना। प्रशासन ने मोरना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के बैंक खाते पर रोक लगा दी है।
खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मोरना ब्लाक क्षेत्र के कुछ गांव में कराए गए विकास कार्यों आदि की प्रविष्टि बार-बार कहने के बावजूद भी नहीं की गई है। ग्राम सचिवों द्वारा लापरवाही बरतने को लेकर मोरना क्षेत्र के कईं गांव के प्रधानों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। अब गांव प्रधान बैंक खातों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। गांव चौरावाला, भंडूर, जौली, नंगला बुजुर्ग, खेड़ी फिरोजाबाद, रुडक़ली, सिकंदरपुर, रहमतपुर, मजलिसपुर तौफीर, नन्हेड़ी, नन्हेड़ा, गादला, कसौली, करहेड़ा, सीकरी, गादला, कसौली, आदि के गांव प्रधानों के बैंक खातों पर रोक लगाई गई है। उधर, बीडीओ बीपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों ने बैक खातों से लाखों रुपये निकाल रखा है। इसके लिए सरकार की ओर से ग्राम सचिवों को नेट पर गांव में किए गए विकास कार्यों का पूरे साल का ब्योरा देना होता है, जिसमें घोर लापरवाही बरती गई है। डीएम के आदेश पर प्रधानों के बैंक खातों को सीज किया गया है।