फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनसहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं-एसएसपी

जनसहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं-एसएसपी

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जनसहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं-एसएसपी
मीरापुर/जानसठ। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि जनसहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं है। मीरापुर और रामराज में आयोजित गोष्ठियों में अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार को जानसठ के डीएवी इंटर कालेज के प्रांगण में एसएसपी ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में लोगों से मिले और किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना को बढ़ावा देने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, भाकियू के तहसील जानसठ अध्यक्ष अशोक घटायन, रेशू गोयल, चौधरी नरेंद्र हसन जैदी, अब्बास अली खां, ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उधर, मीरापुर तथा रामराज पुलिस द्वारा आयोजित बैठकों में एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण में जन सहयोग अपेक्षित है। एसपी देहात अजय सहदेव, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, रामराज थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्रजभूषण अग्रवाल, विनोद कुमार, डा. ताहिर कुरैशी, हाजी महबूब आलम, नरेश कुमार, कीर्तिभूषण शर्मा, प्रदुमन शर्मा, राजेन्द्र रस्तौगी, जहीर कुरैशी, नवीन सैनी, मायाराम प्रधान, जवाहरलाल, योगेश राजवंशी, प्रमोद चौधरी, मनोज भद्रकाशी, नजीर हैदर, हाजी अनवर, सरफराज कुरैशी, दीपक कृष्णात्रेय, कृष्णमोहन शर्मा, हरपाल, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed