फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   झमाझम बरपा पानी, मिली राहत

झमाझम बरपा पानी, मिली राहत

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरपा पानी, मिली राहत
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। सुबह के समय भारी बारिश के बाद दिन भर आकाश में बादल छाये रहे और कई बार रिमझिम वर्षा हुई। बादलों के छाये रहने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम भी लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिले में 27.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

तीन दिन से आकाश में छाये बादल शनिवार सुबह जमकर बरसे। गर्मी से परेशान लोगों को हुई तेज वर्षा से काफी हद तक राहत मिली। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने और रुक रुककर रिमझिम बारिश होने से राहत नजर आई। तेज बारिश से शहर में मुख्य रास्तों पर पानी भर गया। आम जनता को सुबह के समय आवागमन में परेशानी जरूर हुई। शहर की गहरी बस्तियों के लोगों को ज्यादा परेशानी रही। लंबे समय इतनी तेज वर्षा हुई जिसका मौसम पर प्रभाव पड़ा। 27.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश और दिन भर बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, मीरापुर में बारिश लोगों गर्मी से राहत मिली। सुबह करीब 7 बजे आधा घंटा जमकर बारिश हुई। इस बारिश के बाद करीब दो घंटे बूंदा बांदी रही। वर्षा से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की, वहीं गन्ना आदि की फसलों को भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


कांवड़ के कार्य हुए प्रभावित
मुजफ्फरनगर। शनिवार को तेज वर्षा ने कांवड़ मार्ग पर चल रहे कार्यों को प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण निर्माण कार्य बाधित हो गये। 25 तक समस्त निर्माण कार्य पूरे होने हैं, लेकिन बरसात का मौसम शुरू हो जाने से प्रशासन के सामने दिक्कत हो सकती है। अब देखना यह है कि जल्दबाजी में प्रशासन को कितनी सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed