{"_id":"5b1ad1064f1c1b634d8b571c","slug":"91528484102-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग की 25वीं कक्षा का उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग की 25वीं कक्षा का उदघाटन
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भारतीय योग संस्थान के द्वारा प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार की प्रेरणा से 25वीं कक्षा का उद्घाटन किया गया। यह महिला कक्षा वाल्मीकि धर्मशाला देवी दस में खोली गई। अंजली सिंह केंद्र प्रमुख के द्वारा 22 महिलाओं सूक्ष्म क्रिया, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। सुदेश बहन का विशेष सहयोग रहा। तेजेंद्र भाटिया एवं राकेश गुप्ता ने आसान और प्राणायाम के लाभ बताएं। चांदनी, सरगम, प्रतिभा, ममता सहित सभी साधिकाओं ने नियमित साधना का संकल्प लेकर केंद्र को सुचारु चलाने का आश्वासन दिया। किशोर कैंप में किशोर एवं किशोरियों का बाबूराम वर्मा ने कुंजल, रबर नेती, जल नेती, भस्त्रिका एवं आईवॉश क्रिया पर प्रदर्शन कर अधिकांश शिवार्थियों को सफल क्रिया सिखाई।
महिला से छेड़छाड़ का प्रयास
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने अकेली जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार बाइक सवार युवकों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस को इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।