{"_id":"5b09adb74f1c1bb26e8b4c72","slug":"91527360951-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक की आवाज कम कराने को दोनों समुदायों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक की आवाज कम कराने को दोनों समुदायों में कहासुनी
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के विवाद में तनातनी
मीरापुर। धर्मस्थल पर बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर दोनों समुदायों के लोगों में कहासुनी हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया।
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को धर्मस्थल में तेज आवाज के साथ लाउडस्पीकर बज रहा था। इस दौरान नमाज का वक्त हो गया। दूसरे संप्रदाय के दो युवक धर्मस्थल पर पहुंचे। इन युवकों ने धर्म स्थल पर बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की बात की। इसको लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। किसी ग्रामीण ने लाउडस्पीकर बंद कराने की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी का कहना है कि धर्मस्थल में बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। फिलहाल गांव में किसी प्रकार की कोई बात नहीं है और न ही गांव में किसी प्रकार का तनाव व्याप्त है।
ृ