{"_id":"5b05ba3f4f1c1bd3408b74c4","slug":"91527102015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुभती गर्मी में लस्सी और नींबू पानी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुभती गर्मी में लस्सी और नींबू पानी से राहत
Updated Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुभती गर्मी में लस्सी और नींबू पानी से राहत
मुजफ्फरनगर। चुभती गर्मी और तपते सूरज के साथ ठंडे पेय पदार्थों से जिंदगी को राहत मिल रही है। शहर में नीबू शिकंजी, जूस, आइसक्रीम, बादाम दूध आदि की दुकानों पर गहमागहमी है। शिवचौक पर नीरा ड्रिक्स और बख्सी जूस पर देर रात तक भीड़ है। रोजेदार भी रात में ठंडे पेय के लिए यहीं जमा होते हैं। रुड़की रोड पर शेर-ए-पंजाब के स्वामी सरदार गुरजीत सिंह बताते हैं कि गर्मी में आइसक्रीम, फलूदा, केसर खीर आदि की बिक्री बढ़ गई है। व्यापारी प्रवीण गर्ग कहते हैं कि वर्ष 1967 से बादाम का दूध बेचते हैं। गर्मी बढ़ गई है, जिस वजह से ग्राहक ठंडा दूध और लस्सी मांगते हैं। कोर्ट रोड पर लस्सी विक्रेता किशन जलोत्रा और बागोवाली के नीबू विक्रेता दीपचंद बताते हैं कि दही और नीबू की बिक्री बढ़ी है। नीबू साठ रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा शहर में जल जीरा, कोल्ड ड्रिक्स, मैगोशेक, कोल्ड कॉफी की दुकानों और ठेलों पर भी ग्राहक है। गन्ने के रस के शौकीन भी कम नहीं है।
बाजार में सजी तरबूज की ढेरियां
(फोटो)
मुजफ्फरनगर। गर्मी से राहत के लिए तरबूज और खरबूजा बाजार में अधिक बिक रहा है। मेरठ रोड पर कमला नेहरू वाटिका के बाहर तरबूज की ढेरियां लगी हैं। विक्रेता मोहम्मद नौशाद ने बताया कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटका से तरबूज की आपूर्ति आ रही है। बिजनौर खादर बैराज से भी तरबूज की सप्लाई है। वैसे भाव अच्छे नहीं मिल रहे हैं। 15 से 20 रुपये किलो मूल्य पर तरबूज की बिक्री हो रही है।