{"_id":"5abbe3184f1c1bd4298b468c","slug":"91522262808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान सीखें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान सीखें विद्यार्थी
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलिक के साथ व्यावहारिक ज्ञान सीखें विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में स्टार्टअप पिच कंपटीशन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को मौलिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी सीखना चाहिए। आज दौर आधुनिकता के साथ बिजनेस की ओर उन्मुख है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा के अलावा उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
गोष्ठी का शुभारंभ एकेटीयू लखनऊ के डीन डॉ विनित कंसल, चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, एनजी मजूमदार, अध्यक्ष डॉ बीके त्यागी, डॉ आरएस सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 11 चयनित टीमों का प्रजेंटेशन के लिए चयन किया गया। निर्णायक ने मानकों के आधार पर तीन टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम संचित कुलश्रेष्ठ की टीम रही। विद्या नालेज पार्क मेरठ द्वितीय, एमआईटी मेरठ तृतीय रही। इस मौके पर डॉ विनीत कंसल ने कहा कि विद्यार्थी उद्यमिता के माध्यम से नए-नए रोजगार के अवसर पैदा कर दूसरों को अपने रोजगार से जोड़े। डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों में मौलिक ज्ञान के साथ-साथ अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान का संचार किया जाए। आईआईए के अध्यक्ष कुशपुरी ने कहा कि यहां के गुड़ की मिठास देश-प्रदेश में ही नहीं, बल्कि कई देशों में भी फैली हुई है। इसके उत्पादन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि उत्पाद की खपत के लिए बाजार का आकार और उसकी निकटता भी बेहद जरूरी है। वकार अली, अरविंद कुमार सिंह, डॉ सम्राट सिंह, डॉ आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।