फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मछुवा समुदाय को एससी का लाभ दें

मछुवा समुदाय को एससी का लाभ दें

Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मछुवा समुदाय को  एससी का लाभ दें
मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में पुलिस सहित अन्य भर्तियों में मछुवा समुदाय को एससी में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में तहसील दिवस में सीएम के नाम सीडीओ अंकित अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि मछुवा समुदाय की समस्त जातियों को एससी में शामिल करने का आदेश 21 दिसंबर 2016 को हुआ था, अभी तक इस आदेश के आधार पर कश्यप समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रदेश में पुलिस की भर्ती है, इसमें मछुवा समुदाय को एससी का लाभ दिया जाए। यदि समाज को वंचित किया जाता है तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। दीपक कश्यप, ममित कश्यप, जोगिंद्र कश्यप, श्याम कश्यप, सन्नी कश्यप, राजन कुमार, मोनू कश्यप, मोहन, राजेश, कपिल, जॉनी कुमार, रजनीश, आशीष कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन


अनुशासन समिति का गठन किया
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की जिला अनुशासन समिति का गठन हो गया है। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने बताया कि समिति का अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को बनाया गया है। सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, चंदन चौहान, खुर्शीद अहमद, विनय पाल बनाए गए।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। वीरेंद्र वर्मा विचार मंच ने चौधरी चरण सिंह भवन में शोक सभा कर हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। देवी सिंह सिंभालका, चंद्रवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, उमादत्त शर्मा, इंजीनियर राजपाल, हरीश अरोरा, हरपाल सिंह, वीरसैन वर्मा, विजय भभीसा, सुंदरपाल सिंह, रामपाल वर्मा, ब्रजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed