{"_id":"5a76159d4f1c1ba32a8b56bd","slug":"91517688221-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम, एआरटीओ ने पांच वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम, एआरटीओ ने पांच वाहन पकड़े
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
एआरएम, एआरटीओ ने पांच वाहन पकड़े
मुजफ्फरनगर। एआरएम और एआरटीओ ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच डग्गामार वाहन पकड़े हैं। इनमें एक बड़ी बस भी शामिल है। सभी वाहनों के संबंध में थानों, चौकी में रिपोर्ट लिखाई गई है। अफसरों की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
जिले में समानांतर रोडवेज बस चलाई जा रही हैं, जो यात्रियों को भ्रमित कर निगम को चूना लगा रही हैं। शहरभर में करीब एक दर्जन से अधिक रूटों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। इसको लेकर परिवहन सचिव आराधना शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। फटकार लगने के बाद अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र कुमार और एआरएम बीपी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से डग्गामारों के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने टीम के साथ मुजफ्फरनगर-रुड़की, मेरठ और सहारनपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मैक्स गाड़ी, एक बड़ी और दो टेम्पू पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थानों के सुपुर्द किए गए हैं। अधिकारियों की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।