{"_id":"5a4e6e844f1c1b4b198b4e27","slug":"91515089540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद-कीर्तन कर साध-संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद-कीर्तन कर साध-संगत को किया निहाल
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गुरु गोबिंद जी महाराज का 350वां जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरु ग्रंथ साहेब के दीवान सहित गुरुद्वारा इमारत को भव्य रूप से सजाया गया और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।
सुबह करीब आठ बजे आरंभ हुए गुरुग्रंथ साहेब के पाठ का दोपहर को गुरुद्वारा ग्रंथी सरदार महेंद्र सिंह ने समापन कर प्रसाद बांटा। इसके बाद रागी जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया। ज्ञानी जसविंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल और नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुखी का गुरुद्वारा कमेटी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे एवं क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भारत भूषण खुल्लर, गोल्डी राठी, संजय वर्मा, इरशाद फरीदी, मणिकांत गोयल, गुरमीत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सरजीत सिंह, सुखपाल बेदी, सुशील खुल्लर, बलदेव खुल्लर, रवि खुल्लर, नरेश मिगलानी, डॉ श्रीकांत रतरा, विनोद खुल्लर, रंजीत मिगलानी, आशु बेदी, रोमी खुल्लर, रिंकू मेहता, प्रदीप चौधरी, रोहित खुल्लर, बब्बर बेदी, शुभम मिगलानी, सुमित, अन्नू, रचित, जतिन, अतिश आदि का लंगर वितरण में विशेष सहयोग रहा।
विधायक ने गरीबों को कंबल बांटे
(फोटो समाचार)
पुरकाजी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने गरीब और असहाय लोगों को 140 कंबल बांटे। विधायक ने मौजूद लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में हरिराम सक्सेना, नरेश मिगलानी, कनवर लाल वर्मा, डॉ ओपी गौतम, राजू वर्मा, सुशील वर्मा, राजू राठी, पंकज त्यागी, विजयपाल त्यागी, केपी सिंह, पीयूष राणा, वीरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे।