फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर छुट्टी पर रोक लगाई

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर छुट्टी पर रोक लगाई

Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर  छुट्टी पर रोक लगाई
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर छुट्टी पर रोक लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर डीआईओएस ने सभी स्कूल, कॉलेजों के शिक्षकों, लिपिकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई अवकाश पर गया तो विभागीय कार्रवाई होगी।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी। प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीआईओएस मुनेश कुमार ने जिले के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों, लिपिकों और कर्मचारियों की अवकाश पर रोक लगा दी है। डीआईओएस ने बताया कि इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित कर दिया गया है। यदि कोई कर्मचारी और शिक्षक अवकाश पर जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बोर्ड परीक्षा के समापन तक सभी के अवकाश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


छात्र ने ईमानदारी का परिचय दिया
मुजफ्फरनगर। वीरबाला वेदप्रकाश सरस्वती विद्या शिशु मंदिर सिखेड़ा के छात्र हर्ष कुमार ने ईमानदारी का परिचय दिया। इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाला छात्र विनीत फीस जमा करने के लिए दो हजार लेकर आया था। स्कूल में ही उसके रुपये गुम हो गए, जो विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छह के छात्र हर्ष को पड़े मिल गए। छात्र हर्ष ने घर जाकर अपनी मां रीना देवी को रुपये देते हुए बताया कि किसी बच्चे के ये रुपये स्कूल में पड़े मिले है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ स्क्ूल पहुंचा और ये धनराशि संभाग निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद को दे दिए। जिस पर वंदना समय में संभाग निरीक्षक और प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को हर्ष की ईमानदारी के बारे में बताया। साथ ही इस बच्चे को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed