{"_id":"5a244d8c4f1c1b76678bf35f","slug":"91512328588-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेंट-सीट बेल्ट मिले तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेंट-सीट बेल्ट मिले तो कटेगा चालान
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर हेलमेट के वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। अब शहर में बिना पहने हेलमेट बाइक और कार में सीट बेल्ट बांधे नहीं चल सकेंगे। बाइक सवार सिंगल के साथ डबल हो तो दोनों को हेलमेट लगाना जरुरी रहेगा। ऐसा नहीं मिलने पर तत्काल चालान काटा जाएगा। बुधवार को पुलिस और एआरटीओ ने कार्रवाई कर करीब 250 से अधिक चालान किए हैं।
शहर से लेकर देहात में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट तथा कार सवार सीट बेल्ट लगाए बिना मौत का शिकार हुए हैं। हादसों में जानमाल हानि रोकने के साथ वाहन सवारों को यातायात के नियमों का पालन कराने का मसौदा तैयार किया गया है, जिसके चलते प्रत्येक बुधवार को एआटीओ, पुलिस फोर्स सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाएगी। इसमें वाहन सवारों पर बिना नियम के चलने पर कार्रवाई होगी। बीते बुधवार को एआरटीओ सुरेंद्र सिंह और पुलिस ने मिलकर अलमासपुर चौराहा, महावीर चौक, शिव चौक, अस्पताल तिराहा, मालवीय चौक आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 90 कार सवारों को बिना सीट बेल्ट बांधे पाया गया। जबकि 160 से अधिक बाइक सवार बिन हेलमेट के फर्राटा भरते मिले। इन सभी का चालान कर आगे के लिए चेतावनी दी गई। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर बुधवार को प्रत्येक चौराहे पर चेकिंग की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। गत बुधवार को 250 से अधिक चालान काटे गए हैं।