{"_id":"59ff5dfa4f1c1bf2538bae42","slug":"91509907962-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बाला त्यागी को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बाला त्यागी को मैदान में उतारा
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
नगर निकाय के चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे जा रहे हैं। भाजपा ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी की पत्नी बाला त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है।
उन्होंने 1995 में भी कमल के फूल पर चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। पहली बार राजनीति में कदम रखने वाली बाला त्यागी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रिहाना सिद्दीकी को 365 वोट अधिक लेकर नगर पंचायत की सीट जीती थी। 2000 में उनके पति जितेंद्र त्यागी भी कमल के फूल पर चुनाव लड़कर चुनाव जीते थे। 2012 में भी जितेंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी शाहबुद्दीन को हराकर दोबारा नगर पंचायत की सीट पर कब्जा जमाया था। महिला आरक्षित सीट होने के कारण भाजपा ने जितेंद्र की पत्नी बाला को कमल के फूल का सिंबल देकर चुुनावी मैदान में उतारा है।
क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने बताया कि देर रात वे पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, बीरपाल निर्वाल आदि के साथ शाहपुर में प्रमेश सैनी और बुढ़ाना में बाला त्यागी को पार्टी का सिंबल सौंपेंगे। रालोद ने बाली त्यागी की पत्नी साधना त्यागी को सिंबल देकर चुनावी मैदान में उतारा है।