फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जन्मदिन पर याद किए गए भगत सिंह

जन्मदिन पर याद किए गए भगत सिंह

Thu, 28 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर याद  किए गए भगत सिंह
जन्मदिन पर याद किए गए भगत सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले अमर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन यज्ञ और गुरुवाणी के साथ मनाया गया।
गांधी वाटिका स्थित प्रतिमा स्थल को तिरंगे से सजाया गया। शहीद भगत सिंह सेवा दल ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भगत सिंह के जन्मदिन पर यज्ञ हुआ और गुरुवाणी का पाठ हुआ। कार्यक्रम में सोमनाथ भाटिया, राजेंद्र काटी, सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, हनी सेखो अखिल तागरा, नरेश अरोरा, प्रिंस अनेजा, यशपाल सेठी, धर्मेंद्र वत्स, विकास अरोरा, राजेश, प्रदीप सिंह चौहान, दिवप्रीत सिंह, राकेश दहूजा, महेश बाटला, राजेश पराशर, लक्की मुंजाल, ओमी छाबडा, यश भुटानी, प्रेमी छाबडा, जगदीश वाधवा, नवदीप, विकास पाहवा, हितेश अरोरा आदि रहे।

चकबंदी प्रक्रिया में गलत चक लगाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर डीडीसी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया जा रहा है। जयचंद, सुमन, सूरजमल, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


भाकियू के विधि प्रकोष्ठ का गठन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पंवार ने जिले की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। विनय पंवार को जिला सचिव बनाया गया है। सुनील शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी, नीरज पुंडीर को संयुक्त सचिव, विनीत देशवाल को सह सचिव, संजय अहलावत, अमित राठी, कुलदीपक सिंह को उपाध्यक्ष, अमित मैनी को संगठन मंत्री, अमित नागपाल को सह सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सतबीर त्यागी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। त्यागी-ब्राह्मण समाज के लोगों ने किठौर से विधायक सतबीर त्यागी का स्वागत किया। रामपुर में विपुल त्यागी के आवास पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह में सतबीर त्यागी ने कहा कि समाज को संगठन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। इस अवसर पर अध्यक्षता केसी त्यागी ने की और संचालन भाजपा नेता वैभव त्यागी ने किया। कार्यक्रम में संजीव कुतुबपुर, जोनी रोहाना, सोनू भैसाना, अतुल, विशाल, अनुज, विक्की पंडित, अंकित, प्रमोद त्यागी, राजू त्यागी, हरीश, कमल, आशुतोष त्यागी, संजीव, आशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed