{"_id":"59bd79024f1c1b8b688b4f88","slug":"91505589506-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ साल बाद अवैध कब्जामुक्त हुई भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ साल बाद अवैध कब्जामुक्त हुई भूमि
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठ साल बाद कब्जामुक्त हुई भूमि
रतनपुरी/खतौली(मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी पुलिस ने समाधान दिवस के तहत गांव भूपखेड़ी में 60 वर्ष से चले आ रहे अवैध कब्जे से भूमि को मुक्त कराया। भूपखेड़ी निवासी जयपाल पुत्र रोशन आदि की 12 बीघे जमीन पर गांव के चतर सिंह पुत्र जोहरा पक्ष का पिछले 60 वर्ष से कब्जा चला आ रहा था। इस संबंध में पीड़ित जयपाल ने खतौली तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पाई थी। आज इस मामले में इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को कटवा दिया और खेत को ट्रैक्टर चलवा कर जुतवा दिया। उधर, खतौली कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार अमित कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।