{"_id":"59a9b6254f1c1b08278b4ba8","slug":"91504294437-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने चाइनीज सामानों की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने चाइनीज सामानों की होली जलाई
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल ने चाइनीज सामानों की होली जलाई
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीन विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा घंटाघर चौक पर चाइनीज सामानों की होली जलाई। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने जनता से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को अंबर पैलेस पर एकत्र हुए। वहां से प्रवीण गुुप्ता व माधव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता युवा शक्ति की ललकार, चीनी सामान का करें बहिष्कार जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। घंटाघर चौक पर चीनी सामान की होली जलाई। इससे पूर्व, विहिप के प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि भारत चीनी सामान खरीदने में चीन का सबसे बड़ा आर्थिक सहयोगी रहा है, लेकिन चीन ने हमेशा भारत विरोधी पाक का साथ दिया और धोखा देने का काम किया। आज चीनी सामान को खरीदना दुश्मन की मदद करने जैसा है। प्रवीण गुप्ता ने सभी देशभक्तों से चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की। प्रदर्शनकारियों में बजरंग दल के माधव गुप्ता, मनन गुप्ता, दिनेश वाल्मीकि, माधव ठकराल, शुभम, आतिश, जयवंश, विनोद चौहान, डॉ. आजाद ठाकुर प्रसाद, राघव, यश गुप्ता, हिमांशु, मास्टर जयपाल, प्रदीप गुप्ता, संजय भुर्जी, प्रफुल्ल गुप्ता, प्रदीप सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।