{"_id":"593afaed4f1c1b37158b45bd","slug":"91497037549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप रिबोर नहीं होने पर प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप रिबोर नहीं होने पर प्रधानों का प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप रिबोर नहीं होने पर प्रधानों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गांवों में हैंडपंप रिबोर का कार्य प्रारंभ नहीं होने की समस्या प्रमुख तौर पर उठाई गई।
अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सतेंद्र बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे। विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम जीएस प्रिदयर्शी को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने उनको बाहर ही रोक लिया। ज्ञापन लेने के बाद ही चंद लोगों को अंदर जाने दिया गया। प्रधानों ने डीएम को बताया कि 2017-18 की कार्ययोजना की फीडिंग अभी तक पूरी नहीं होने के कारण गांवों में गर्मी के बावजूद भी हैंडपंप रिबोर और मार्ग निर्माण आदि के कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूर की मजदूरी 175 और राज मिस्त्री की मजदूरी 375 को कम बताते हुए इसमें बढ़ोतरी की भी मांग प्रधानों ने की। सतेंद्र बालियान, नरेश कुमार, मेहरचंद, हाजी महबूब, अशोक कुमार, नफीस, भूषण कुमार, सतपाल सिंह, फुरकान, अतहर हसन, याकूब, शकील, नरपत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आदेश चौधरी, सुरेश कुमार, प्रवेश कुमार, पप्पू आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।