{"_id":"59fcbb2a4f1c1b74698b955d","slug":"9-nomination-papers-for-the-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में 50 वार्डों के लिए तीसरे दिन नौ नामांकन ही दाखिल हो पाए। अध्यक्ष पद के लिए एक भी दावेदार अभी मैदान में नहीं आया है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए दो ने नामांकन पत्र खरीदे और सदस्य के लिए 109 नामांकन पत्र प्राप्त किए। कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
नामांकन को लेकर अब केवल चार दिन शेष रह गए हैं। पालिका में दावेदारी की संख्या काफी कम है। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। पालिका में 50 वार्ड हैं। शुक्रवार को केवल नौ दावेदारों ने ही अपने पर्चे भरे। शहर में भाजपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से अभी माहौल नहीं बन पाया है। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद पर तीसरे दिन दो दावेदारों ने ही ताल ठोकी। एक प्रत्याशी ने मीरापुर और एक ने जानसठ में पर्चा भरा।
अध्यक्ष के 39 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुजफ्फरनगर के लिए दो ने, खतौली में छह ने, पुरकाजी में तीन, चरथावल में एक, जानसठ में दो, मीरापुर में चार, भोकरहेड़ी में छह, बुढ़ाना में दो, शाहपुर में नौ, सिसौली में चार नामांकन पत्र खरीदे गए। सभासद के लिए जिले की दस निकायों में कुल 57 नामांकन भरे गए। इनमें मुजफ्फरनगर में नौ, खतौली में 11, जानसठ में तीन, मीरापुर में 17, भोकरहेड़ी में चार, बुढ़ाना में एक, शाहपुर में आठ, सिसौली में चार ने नामांकन किया।
विज्ञापन
सभासदों के लिए तीसरे दिन कुल 301 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें मुजफ्फरगनर के लिए 109, खतौली के लिए 39, पुरकाजी के लिए 24, चरथावल के लिए 13, जानसठ के लिए 18, मीरापुर के लिए 24, भौकरहेड़ी के लिए 18, बुढृाना के लिए 22, शाहपुर के लिए 21 और सिसौली के लिए 13 ने नामांकन पत्र खरीदे।