फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9 million to 36 projects inaugurated

मुख्यमंत्री ने 936 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास  

Wed, 20 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
9 million to 36 projects inaugurated
मुख्यमंत्री ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नसीरपुर में रैली स्थल से ही 936 करोड़ की लागत की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें मुजफ्फरनगर-सहारनपुर  मार्ग भी शामिल है। इन सभी योजनाओं का पैसा जारी हो चुका है। इसी के साथ जिले में पूरी हो चुकी 85 करोड़ की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन


नसीरपुर में रैली के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में विकास को पंख लगाने का काम किया। नुमाइश ग्राउंड में आधुनिक ऑडिटोरियम और बाबू नारायण पॉलीटेक्निक बनाने की घोषणा के साथ ही उन्होंने जनपद में पूरी हो चुकी 18 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं 85 करोड़ की लागत से तैयार हुई हैं।
विज्ञापन


इनमें हिंडन नदी पर बने तीन पुल, काली नदी पर बना एक सेतु, गांधी कालोनी फाटक पर बना पुल, तीन गांवों में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि शामिल हैं। इसके अलावा 936 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 21 परियोजनाओं को शिलान्यास भी किया। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग का शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रही सरकुलर रोड की सड़क,  बरला-बसेड़ा मार्ग के चौड़ीकरण, देवबंद ब्रांच डाउन पटरी मार्ग की मरम्मत, तितावी नहर की पटरी का कार्य, ग्राम रसूलपुर जाटान में पेयजल योजना, बघरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली में ट्रामा सेंटर, दूधली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला चिकित्सालय में 100 शैय्या का मैटरनिटी विंग भवन, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, खाइखेड़ा पेयजल योजना,  


शहर में पूर्व क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलने एवं ग्रह संयोजन के कार्य,  सरकुलर रोड पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, काली नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा योजना, रामराज खादर में गंगा नदी के दायें किनारे पर तटबंध का निर्माण  कार्य, तीर्थ स्थल शुक्रताल में स्नान घाट के निर्माण का कार्य, मंसूरपुर में रेल ऊपरगामी सेतु निर्माण, काली नदी पर दो लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग  निर्माण, खतौली में साइकिल ट्रैक का निर्माण, बचन सिंह कालोनी में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed