फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   88 patients including SP city corona infected

एसपी सिटी कोरोना संक्रमित, 88 नए मरीज मिले

Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
88 patients including SP city corona infected
शहर में कोरोना संक्रमण से बेपरवाह भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसपी सिटी सहित 88 मरीज कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में हैं। एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी कोरोना संक्रमित हो गए। सीएमओ ऑफिस में एक क्लर्क की जांच भी पॉजिटिव आई है। एसपी सिटी और सीएमओ दफ्तर एक दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को 88 नए केस मिले है, जिनमें जेल के 18 बंदी और खतौली शुगर मिल के 11 लोग भी पॉजिटिव आए हैं।
सीएमओ डा प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार को 88 लोग पॉजिटिव मिले हैं। उनके कार्यालय का एक बाबू भी संक्रमित पाया गया, जिस कारण दफ्तर को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एसपी सिटी सतपाल अंतिल की तबीयत ठीक नहीं थी। मंगलवार को जांच कराने में वो पॉजिटिव आए है। वो होम आइसोलेट हो गए हैं। उनका दफ्तर बंद कर दिया गया है। दफ्तर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि 88 केस में कवाल की अस्थायी जेल के 11 और जिला कारागार के सात बंदी पॉजिटिव आए हैं। खतौली मिल में 11 और मोरना मिल के तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा नई मंडी में छह, थाना सिविल लाइन में एक, पुलिस लाइन में एक कर्मचारी, आवास विकास में तीन मरीज मिले। लालबाग, महलकी, गांधीनगर, अंकित विहार, अलमासपुर, वहलना, बहूपुरा, फिरोजपुर, बड़ा बाजार खतौली, बुढ़ाना, गढ़ी बहादुर, अरविंद इंटर कॉलेज पुरा, शाहपुर, पटेलनगर, एक्सिस बैंक, गांधी कालोनी, कंबलवाला बाग, नार्थ सिविल लाइन, द्वारिकापुरी, केवलपुरी, अंबा विहार, कृष्णापुरी, सुभाषनगर, पंचमुखी, कंबलवाली गली, रामलीला टिल्ला, जाट कालोनी, भरतिया कालोनी, जानसठ रोड, सदर बाजार, आनंद मार्केट, भोपा रोड, इंदिरा वाटिका, साउथ सिविल लाइन में भी मरीज मिले है।
विज्ञापन

एक्टिव केस 930
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना केस बढ़ते हुए 2834 हो गए हैं। मंगलवार को 70 मरीज ठीक हुए। अभी तक 1870 मरीज ठीक हो चुके हैं। बावजूद इसके एक्टिव केस 930 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed